गोवर्धन पूजा विशेष - श्री कृष्ण ने 7 दिन तक अपनी अनामिका पर गोवर्धन पर्वत उठा कर रखा | #goverdhan
गोवर्धन पूजा की कथा अनुसार एक बार देव राज इंद्र को अपनी शक्तियों पर बहुत ज्यादा घमंड हो गया था। तब भगवान कृष्ण ने उनके अहंकार को तोड़ने के लिए एक योजना बनाई। एक बार गोकुल में जब सभी लोग तरह-तरह के पकवान बना रहे थे और हर्षोल्लास के साथ नृत्य-संगीत कर रहे थे। तब भगवान कृष्ण ने अपनी मां यशोदा जी कहा कि आप लोग कौन किस उत्सव की तैयारी में लगे हैं? इस पर मां यशोदा ने कहा कि, बेटा हम देव राज इंद्र की पूजा कर रहे हैं। भगवान कृष्ण ने अपनी माता से भगवान इंद्र की पूजा करने का कारण पूछा। यशोदा मैया ने उन्हें बताया कि, भगवान इंद्र की कृपा से ही हम सभी को अच्छी बारिश मिलती है जिससे हमारे अन्न की पैदावार अच्छी होती है। माता की बात सुनकर भगवान कृष्ण ने कहा कि अगर ऐसा है तब तो हमें गोवर्धन पर्वत की पूजा करनी चाहिए क्योंकि यही हमारी गाय चारा चरने जाती हैं और वहां पर लगे पेड़-पौधों की वजह से ही यहां अच्छी बारिश होती है।भगवान कृष्ण की ये बात गोकुल वासियों को सही लगी। तब सभी इंद्र देव की बजाय गोवर्धन पर्वत की पूजा में लग गए। जब इंद्र देव को इस बात का पता चला कि गोकुल के लोग उनकी जगह गोवर्धन की पूजा कर रहे है तो उनके बड़ा क्रोध आया। इंद्र देव को ये बात अपमान की तरह प्रतीत हुई। तब उन्होंने अपमान का बदला लेने के लिए मूसलाधार बारिश करनी शुरू कर दी। यह बारिश इतनी विनाशकारी थी कि गोकुल वासियों के घर उजड़ गए। तब भगवान कृष्ण ने सभी को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी ऊँगली पर उठाया। जिसके बाद सभी गांव वाले और जावनर इसके नीचे आकर खड़े हो गए।
भगवान इंद्र ने 7 दिनों तक भयंकर बारिश की। लेकिन भगवान कृष्ण के द्वारा उठाए गए गोवर्धन पर्वत के नीचे रहने की वजह से किसी का बाल भी बांका नहीं हुआ। तब भगवान इंद्र को इस बात का अहसास हुआ कि उनका मुकाबला किसी सामान्य पुरुष से नहीं है। ऐसे में जब उन्हें भगवान विष्णु के अवतार भगवान श्री कृष्ण के बारे में पता चला तो उन्होंने क्षमा याचना मांगी और मुरलीधर की पूजा करके उन्हें इंद्र देव ने भोग भी लगाया। कहते हैं तब से ही गोवर्धन पूजा की शुरुआत हुई।
#MahabaliHanuman
#Sankatmochanmahabalihanuman
#rangolitv
#vratparvatyohar
#goverdhan
#katha
#kartik2024
#goverdhanpujakabhai
#annakutkabhai
#goverdhanpoojadate
#goverdhanpujavidhi
#pujavidhi
#goverdhan
#goverdhanpooja
#goverdhanpuja
#govardhan
#govardhanparvat
#govardhanpuja
#govardhanpooja
#govardhanpuja2024
#govardhanpujasong
#govardhanbhajan
#govardhanleela
#गोवर्धनपर्वत
#गोवर्धन
#गोवर्धनपूजा
#गोवर्धन_पूजा
#गोवर्धन
#govardhan
#govardhanpujatrandingvideo
#Govardhan_pooja_Ki_Katha
#kahani
#goverdhan
#katha
Смотрите видео गोवर्धन पूजा विशेष - श्री कृष्ण ने 7 दिन तक अपनी अनामिका पर गोवर्धन पर्वत उठा कर रखा | онлайн без регистрации, длительностью online в хорошем качестве. Это видео добавил пользователь Web TV Series 02 Ноябрь 2024, не забудьте поделиться им ссылкой с друзьями и знакомыми, на нашем сайте его посмотрели 2,119 раз и оно понравилось 5 людям.