भारी बारिश से बाढ़ के हालात, कलेक्टर ने किया राहत कार्यों का निरीक्षण | #gwalior #madhyapradeshnews

Опубликовано: 12 Сентябрь 2024
на канале: NewZ इंडिया 24
12

Flood situation due to heavy rains, Collector inspected relief works |




ग्वालियर जिला भारी बारिश की चपेट में आ गया है हर तरफ बारिश का कहर देखने मिल रहा है कहीं मकान ढह गए, तो कहीं घरों में जल भराव से लोग परेशान है। ग्वालियर कलेक्टर ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनाकर 24 घंटे निगरानी के निर्देश दिए हैं वहीं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट और प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कलेक्टर से फोन पर चर्चा कर लोगों को हर संभव मदद तत्काल पहुंचाने के लिए कहा हैं।

वीओ- दरअसल ग्वालियर जिले में बीते 24 घंटे से रिकॉर्ड बारिश हो रही है, जिले का शहरी और ग्रामीण क्षेत्र पूरी तरह से जलमग्न हो चुका है, जिले के डबरा और भितरवार क्षेत्र में तो हालत भयानक हो चुके हैं,तो वहीं शहरी क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते अब मकान गिरने की भी सूचना आने लगी है। जिला प्रशासन ने किला गेट क्षेत्र रंगियाना मोहल्ले में मकान गिरने के बाद उस परिवार को आश्रय स्थल में शिफ्ट किया है,शहरी क्षेत्र की 20 से अधिक कॉलोनी के करीब 1000 घरों में जल भराव के हालात बन गए हैं ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान बीती रात से ही शहर भ्रमण पर निकली हुई है और हालातो का जायजा लेकर तत्काल लोगों की मदद उपलब्ध कराने में जुटी हुई है, जिले में बने इस हालत को देखते हुए जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट और ग्वालियर क्षेत्र से विधायक प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भी कलेक्टर से फोन पर चर्चा कर हर तरह की आपात स्थिति में लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं,कलेक्टर द्वारा बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के साथ ही हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, निचली बस्तियों में जल भराव से लोगों को बचाने विशेष दल भी गठित किया है, फिलहाल बारिश प्रभावित लोगों के आश्रय के लिए 07 रैन बसेरा और तीन सामुदायिक भवन तैयार किए गए हैं। ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान का कहना है कि बारिश से बने इन हालातो के बीच अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। जर्जर भवन या फिर घर की छत से पानी टपकने के हालात बनने पर तत्काल आश्रय स्थल में जाकर शरण लेने के लिए ग्वालियर कलेक्टर ने अपील की है ताकि कोई भी जनहानि ना हो सके।


बाइट रुचिका चौहान कलेक्टर ग्वालियर


Смотрите видео भारी बारिश से बाढ़ के हालात, कलेक्टर ने किया राहत कार्यों का निरीक्षण | #gwalior #madhyapradeshnews онлайн без регистрации, длительностью 03 минут 15 секунд в хорошем hd качестве. Это видео добавил пользователь NewZ इंडिया 24 12 Сентябрь 2024, не забудьте поделиться им ссылкой с друзьями и знакомыми, на нашем сайте его посмотрели 12 раз и оно понравилось людям.